दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी आज सर्वदलीय डेलिगेशन से मिलेंगे, ये मुलाकात आज शाम 7 बजे PM आवासमें होने वाली है, जहां पर विदेश से लौटे सभी सांसद मौजूद रहेंगे. इसके अलावा मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर देशव्यापी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
मीडिया से रूबरू होंगे CM योगी:
जानकारी के मुताबिक इस बीच देश के अलग- अलग राज्यों के मुख्यमंत्री मिडिया को संबोधित करेंगे. आपको बता दें कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस आज बीजेपी शासित राज्यों के CM के द्वारा किया जाएगा. इसमें उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ लखनऊ में मीडिया से रूबरू होंगे. छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय रायपुर में, मध्य प्रदेश CM डॉ. मोहन यादव भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.असम CM हिमंता बिस्वा सरमा गुवाहाटी में, गोवा CM प्रमोद सावंत पणजी में, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
ये सभी CM भी होंगे मीडिया से मुखातिब :
साथ ही गुजरात CM भूपेंद्र पटेल गांधीनगर में, हरियाणा CM नायब सिंह सैनी पंचकुला में, महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस मुंबई में, ओडिशा CM मोहन माझी भुवनेश्वर में त्रिपुरा CM माणिक साहा अगरतला में, उत्तराखंड CM पुष्कर धामी देहरादून और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली में मीडिया से मुखातिब होंगी.